थाना सेलाकुई क्षेत्रअंतर्गत चलाया गए सत्यापन अभियान के अंतर्गत किया गया 105 परिवारों का सत्यापन
सेलाकुई (देहरादून)। थाना सेलाकुई क्षेत्रअंतर्गत चलाया गए सत्यापन अभियान के अंतर्गत किया गया 105 परिवारों का सत्यापन व 8 मकान मालिकों का 80,000/का जुर्माना।
आज दिनांक 20.10.2021 को थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अकबर कॉलोनी में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का अभियान चलाकर सत्यापन किया गया।
सत्यापन अभियान सायं 4:30 बजे से 6:30 बजे तक चलाया गया। जिसमें शिवनगर बस्ती में रहने वाले कुल 105 परिवारों का सत्यापन किया गया।।
सत्यापन के दौरान 8 मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 80,000 रुपए का जुर्माना किया गया।
पुलिस टीम में प्रशि 0उपा0/थाना प्रभारी नीरज सेमवाल,थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी,व0उ0नि0आलोक गौड़ उ0नि0 अनित कुमार थाना सेलाकुई कर्मचारी गण