रांची: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
रांची (झारखण्ड)। राज्यपाल रमेश बैस से आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। उक्त अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को राज्य में संचालित विभिन्न विकास व जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों तथा विधि-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।