logo

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, भाई को भेजा वीडियो

हिसार। शहर के एक पीजी में रहने वाली जींद निवासी एक युवती ने शहर निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह शहर में रहकर सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही है। दो वर्ष पहले वह आरोपी से मिली थी। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

आरोप है कि 15 अक्तूबर को आरोपी ने एक होटल में उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा उसका एक वीडियो उसके भाई को भेज दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1
14640 views