logo

मां…. के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने दी नम आंखों से विदाई

रांची। शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो गया। मां.. के जयकारे के साथ मां दुर्गा को विदाई दी गयी।

राजधानी में शनिवार को भी कई प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसके पहले विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों , बड़े-बुजुर्गों व महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर एक दूसरे को बधाई दी। ढाक-ढोल, गाजे बाजे और नाच गान के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी।

राजधानी में चन्द्रशेखर आज़ाद क्लब, मेन रोड दुर्गा मंदिर, हरमू पंच मंदिर, रातू रोड,लोरिक मिस्त्री लेन में भी मां की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। शहर में जेल तालाब, बड़ा तालाब, लाइन तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी।

शनिवार को प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए शाम चार बजे से ही निकालने का सिलसिला शुरू हो गया था। विसर्जन के दौरान जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। वहीं, प्रतिमा के साथ पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम तैनात की गयी थी।

31
14651 views
  
4 shares