logo

हैरीटेज स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व

फाजिल्का।  स्थानीय फिरोजपुर रोड पर स्थित दि हैरीटेज स्कूल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। जानकारी देते हुए स्कूल की प्राधानाचार्य श्रीमती नैंसी छाबड़ा ने बताया कि स्कूल के अध्यक्ष श्रीमती स्वर्ण कांता व स्कूल के एमडी नवदीप छाबड़ा इस समारोह में बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए व रावण के पुतले को अग्नि  भेंट की।

उन्होंने बताया कि इस पर्व को मनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को त्योहारों के महत्व के बारे में बताना एवं उन्हें अपनी संस्कृति के साथ जोडऩा है। इस अवसर पर शैमफर्ड लिटिल स्कूल जोकि हैरीटेज स्कूल का ही हिस्सा है। वहां के विद्यार्थी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

3
14657 views