पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की तबीयत खराब टीएमएच में भर्ती, मिले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
जमशेदपुर (झारखण्ड)। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की तबीयत खराब होने पर उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज टाटा मेन हॉस्पिटल जाकर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया। इस दौरान सिंहभूम (चाईबासा) की सांसद गीता कोड़ा उपस्थित थी।