logo

11111 कलशों के साथ मां दुर्गा की आराधना जारी

रांची। जगमगाती रोशनी और नौ खंडों की कलाकृति पर सुसज्जित 11111 कलशों का आकार भक्तों का मन मोह लेते हैं। पिछले 10 वर्षों से देवी दर्शन महायज्ञ महोत्सव समिति इसका भव्य तरीके आयोजन करती आ रही है, जहां पर हर साल काशी के विद्वान पुरोहितों के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना, श्रीचंडी पाठ, प्रवचन एवं रामायण नवाह का पाठ किया जाता है।

बताते चले कि रांची के गेतलहातू में स्थित श्री वैष्णवी शिव राम सेवा संस्थान में 11111 कलश की सामूहिक स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। जो पूरे रांची जिले में आर्कषण का केंद्र बना हुआ है।

मंदिर के पुजारी मनीष तिवारी ने बताया कि साक्षात वैष्णवी मां ने 11111 कलशों की स्थापना करने का संकेत दिया थी। उन्होंने बताया कि 2011 में मंदिर की स्थापना हुई थी। ऐसे में हमलोग एक कलश की स्थापना करके मां दुर्गा की पूजा करते थे, लेकिन 2012 में नवरात्र के कलश स्थापना के दिन एक माता (महिला) आयी और जिद करते हुए बोली कि उन्हें भी मंदिर में कलश स्थापना करना है। रामगढ होते हुए वह यहां पहुंची है।

इस दौरान वह कई मंदिरों में गई,लकिन उन्हें कहीं कलश स्थापित नहीं करने दिया। ऐसे में वो यहां पहुंची है।महिला की बातें सुनकर मंदिर के संस्थापक ने उन्हें कलश स्थापित करने का इजाजत दे दी। जैसे ही उस महिला ने कलश स्थापन कार्य शुरू किया, उस दौरान हजारों भक्त कलश लेकर जुट गए। इस दौरान उस दिन कलश स्थापना का दौर दिन भर जारी रहा। इसके बाद से संस्था की ओर से हर साल 11111 कलश के स्थापना के साथ नवरात्र मनाया जाता है।

1
14653 views
  
2 shares