logo

महावीर मंडल ने राज्य सरकार से भजन बजाने और भोग वितरण की मांगी अनुमति

रांची। श्री महावीर मंडल, डोरंडा केंद्रीय समिति ने राज्य सरकार से दुर्गा पूजा में भजन बजाने और भोग वितरण करने की अनुमति मांगी है।

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष संजय पोद्दार और मंत्री पप्पू वर्मा ने पूजा पंडालों में भजन बजाने की अनुमति देने की मांग जिला प्रशासन से भी की है।

कहा है कि भजन बजाने पर रोक लगाया जाना समझ से परे है। आखिर इसके पीछे सरकार की क्या मंशा है, यह जानना महत्वपूर्ण है। पड़ोसी राज्य बंगाल में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। आकर्षक और भव्य पूजा पंडालों का निर्माण किया गया है।

पूर्व की तरह पूजा करने की अनुमति दी गई है। पर झारखंड में पूजा के लिये सरकारी आदेश और जारी की गयी पाबंदियां ताज्जुब का विषय है। महावीर मंडल के अनुसार पूजा में कोरोना के गाइडलाइन के अनुसार भीड़ से बचने के लिए एक सीमित संख्या तय की गई है। पर भजन और भोग वितरण पर पाबंदी लगाया जाना आश्चर्यजनक है।

आज के समय में बाजार की सारी गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। सभी व्यवसायिक गतिविधियां भी जारी हैं फिर पूजा पर सरकार की ओर से अनावश्यक पाबंदी लगाया जाना ठीक नहीं। सरकार को अविलंब इस पर निर्णय लेना चाहिए।भजन और भोग वितरण पर रोक के सरकार के फैसले का मंडल विरोध करता है।

2
14646 views