logo

आगामी त्योहारो को दृष्टिगत महानगर में धारा 144 लागू

अलीगढ़(उप्र)। अलीगढ़ अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) श्री राकेश कुमार पटेल ने अवगत कराया है कि माह अक्टूबर एवं नवम्बर में 14 अक्टूबर 2021 को महानवमी, 15 अक्टूबर 2021 को दशहरा (विजयदशमी), 19 अक्टूबर 2021 को ईद ए मिलाद/बारावफात, 4 नवंबर 2021 को दीपावली, 5 नवंबर 2021 को गोवर्धन पूजा, 6 नवंबर 2021 को भैया दूज, 19 नवंबर 2021 को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, 24 नवंबर 2021 को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस और वर्तमान में कोविड 19 एवं अन्य संवेदनशील कारणों से शहर की आपातिक स्थिति है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय अभिसूचना एवं अन्य माध्यमों से ज्ञात हुआ है कि इस अवसर पर कुछ असामाजिक तत्व अलीगढ़ महानगर की शांति व्यवस्था भंग करने की कुचेष्ठा कर सकते हैं, जिससे अलीगढ़ महानगर की शांति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

एडीएम श्री पटेल ने बताया कि उक्त के दृष्टिगत महानगर क्षेत्र में धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता लागू की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 29.11.2021 तक लागू रहेगा। यदि इससे पूर्व इसे निरस्त न कर दिया जाए।

इस आदेश की प्रति कलेक्ट्रट, महानगर के थाने, तहसील मुख्यालय, नगर निगम कार्यालय अलीगढ़ के नोटिस बोर्ड पर प्रचार-प्रसार हेतु चस्पा कराया जाए। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है तो धारा 188 आईपीसी के अंतर्गत तथा अन्य सुसंगत अधिनियम एवं विधिक प्रावधानों के अंतर्गत दंडनीय होगा। यह आदेश संपूर्ण महानगर क्षेत्र में लागू होगा। और समस्त व्यक्तियों को संबोधित किया जाता है कि जो इस अवधि में अलीगढ़ महानगर में रहेंगे या आवागमन करेंगे।

0
14643 views