logo

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सेटेलाइट हॉस्पिटल में पौधारोपण कार्यक्रम

बीकानेर। भाजपा महिला मोर्चा पुराना शहर मण्डल अध्यक्ष सुमन जोशी द्वारा सेवा व समर्पण कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण व परिंदो के लिए पालसिये लगाए गए।

जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के निर्देशन में चल रहे इस सेवा कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा पुराना शहर मण्डल कार्यकरिणी से मंजू पांडिया, शिवानी जैन, शक्ति व्यास, रेखा तिवाड़ी, मोनिका व्यास व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रही।

अध्यक्ष सुमन जोशी ने बताया कि प्राणवायु देने वाले वृक्ष लगाने से बढ़ते प्रदूषण से होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्यों को नियन्त्रिक किया जा सकता हैं।

0
16900 views