logo

नगर कांग्रेस द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 130 वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

  अबोहर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज शनिवार को नगर कांग्रेस द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस द्वारा ‘सांझी सियासत सांझी विरासत’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सहकारिता मंत्री चौ. सज्जन कुमार जाखड़ व स्थानीय कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ विशेष रूप से पहुंचे व कांग्रेस पार्टी के शहर व गांव से करीब 130 वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री जाखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है। जिस प्रकार पार्टी में जोश से भरे युवा कार्यकर्ता होने जरूरी है उसी प्रकार पार्टी में बुजुर्ग, सुलझे कार्यकर्ताओं का होना भी अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है इसी लिए पार्टी में युवा व वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दिया जाता है।

श्री जाखड़ ने कहा कि पार्टी के लिए दिन रात एक करने वाले वयोवृद्ध कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आज गांधी जयंती के अवसर पर इसलिए सम्मानित किया जा रहा ह-

2
17372 views