logo

सर्वेश्वरी समूह श्री बंशीधर नगर के प्रांगण में 21 सितंबर स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया

श्री बंशीधर नगर स्थित भगवान अवधूत राम सेवाकुष्ठ आश्रम में आज आश्रम का स्थापना दिवस हर साल की भांति मनाया गया। स्थापना दिवस में मुख्य रूप से मां भगवती सर्वेश्वरी की आराधना की गई एवं सर्वेश्वरी ध्वज के समक्ष कलश की स्थापना कर उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव के द्वारा झंडा फहराया गया।

तत्पश्चात आश्रम के सभी गुरु भाइयों के बीच आचार्य श्री अनूप श्रीवास्तव जी के द्वारा सफल योनि का पाठ किया गया और सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। उपस्थित सभी भक्तगण प्रसन्न चित्त मुद्रा में दिखाई दिए। परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु सर्वेश्वरी ध्वज के बारे में बताये हैं इस कथन के माध्यम से।"

श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस 21 सितंबर निर्मल दृष्टि प्रदान करने वाला समूह सदस्यों का एक पुनीत दिवस हैं। सितंबर सफेद का घोतक हैं। हमारा सर्वेश्वरी ध्वज सफेद हैं, अमृत से आप पुरुष कलश लेकर समूह सदस्य उस ध्वज को पढ़ाते हैं।- परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु।

100
14718 views
  
65 shares