logo

जनपद रुद्रप्रयाग से अन्यत्र स्थानान्तरण पर गए कार्मिकों को दी गयी विदाई ,

जनपद रुद्रप्रयाग में निर्धारित समयावधि पूर्ण करने वाले 01 निरीक्षक तथा 02 उपनिरीक्षकों को आज उनके स्थानान्तरित जनपद हेतु कार्यमुक्त किया गया है।

निरीक्षक श्री होशियार सिंह पंखोली का जनपद देहरादून तथा उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी एवं उपनिरीक्षक श्री विजेन्द्र सिह कुमाईं का जनपद हरिद्वार स्थानान्तरण हुआ है।

निरीक्षक, श्री होशियार सिंह पंखोली जो कि, जनपद में वर्ष 2017 से नियुक्त थे। वर्तमान समय में इनके द्वारा प्रभारी डीसीआरबी तथा प्रभारी साइबर सैल के दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा था। इससे पूर्व ये जनपद में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सोनप्रयाग, थाना प्रभारी गुप्तकाशी, थाना प्रभारी ऊखीमठ, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग तथा वाचक पुलिस अधीक्षक, के दायित्वों का निर्वहन किया गया। उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी जो कि, जनपद में वर्ष 2016 से नियुक्त थे। वर्तमान समय में इनके द्वारा थानाध्यक्ष ऊखीमठ के दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा था। इससे पूर्व ये वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग तथा थाना अगस्त्यमुनि पर नियुक्त रहे।।
उपनिरीक्षक श्री विजेन्द्र सिंह कुमाईं, जो कि, जनपद में वर्ष 2016 से नियुक्त थे। वर्तमान समय में इनके द्वारा वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली रुद्रप्रयाग के दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा था। इससे पूर्व ये जनपद की चौकी गौरीकुण्ड, थाना गुप्तकाशी एवं चौकी श्री केदारनाथ में नियुक्त रहे। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार स्थानान्तरित इन पुलिस कार्मिकों को नव नियुक्त जनपद हेतु अपनी शुभकामनायें प्रेषित करता है।

9
16459 views