logo

मऊ में भाजपा अनुसूचित जाति गोरखपुर महामंत्री इंद्रदेव प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने गालिबपुर वार्ड संख्या-1 दलित बस्ती में चौपाल के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहाकि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन के बाद अब सुशासन और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी गई है।

सरकार के किए गए सुधार व विकास कार्यों का ही यह असर है कि आज प्रदेश निवेश के लिए पहले स्थान पर हैं। पहले उद्योगपति यहां आने से डरते थे पर अब वह यहां पर निवेश करना चाहते हैं।

भाजपा अनुसूचित जाति गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री इंद्रदेव प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वार्ड सभासद अंजू भारती व भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री प्रिंस कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंटकर व माल्यार्पण कर किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि जब पहले कोई आपदा आती थी तो महीनों लग जाते थे और गरीबों को योजनाओं का फायदा नहीं मिलता था लेकिन आज सरकार संवेदना के साथ किसी भी आपदा में जनता के साथ खड़ी होती है और 24 घंटा सहायता मिलती है। सरकार आज चेहरा देखकर नहीं योग्यता के आधार पर प्रदेश के नौजवानों को नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से दे रही है। पहले जब भर्तियां निकलती थीं तो पूरा खानदान वसूली के लिए झोला लेकर निकल पड़ता था। जबकि आज भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ कि जा रही है। स्थिति यह है कि दलाल गायब हो गए हैं। जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। जिसके कारण कई राज्यों में लॉकडाउन लगा था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राशन प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है।

इस योजना के माध्यम से सभी पात्र लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक जैसे की सड़क पर रहने वाले, कूड़ा उठाने वाले, फेरी वाले, रिक्शा चालक, प्रवासी मजदूर आदि को प्राथमिकता प्रदान की गई।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पहले तक देश की सबसे बड़ी आबादी होने के बाद भी बीमारू राज्य की छवि के साथ देश में पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था होने का दंश झेलने वाले यूपी को दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने के सफर पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व लखनऊ विश्वविद्यालय क्षात्र नेता विशु सिंह, प्रतीक जायसवाल, एडवोकेट प्रदीप कुमार, शंकर लाल अकेला, रामवचन, प्रिंश कुमार, सत्येन्द्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री इन्द्रदेव प्रसाद व कुशल संचालन सुब्बा राव भारती ने किया।

8
14684 views
  
3 shares