logo

एसडीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

  महुआडांड़ (पलामू )। प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देशानुसार एसडीएम नीत निखिल सुरीन ने दिन गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी के कक्ष में बैठकर प्रखंड में संचालित आगत, निर्गत पंजी, लॉग बुक,प्रधानमंत्री आवास,14वे वित्त एवं 15 वे वित्त,अनुक्रमणी पंजी, योजना पंजी, रोकड़ पंजी,आदि का गहन निरीक्षण किया। साथ ही पंजियों का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

वही इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीएम नीत निखिल सुरीन ने बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड एवं अंचल का निरीक्षण किया गया साथ ही आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए एवं सम्बन्धित कर्मियों को ससमय दिशानिर्देश पर अनुपालन करने को कहा गया। इस मौके पर प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

11
14648 views