logo

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह के कार्यक्रम में दिल्ली रवाना हुई महिला कांग्रेस की पदाधिकारी

रीवा। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार रीवा जिले से कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्रीयां आनंद विहार ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

उनके साथ में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी कार्यक्रम के लिए रवाना हुई है।  यह कार्यक्रम एआईसीसी कार्यालय दिल्ली में संपन्न होगा। विदित हो कि महिला कांग्रेस का 38वां स्थापना दिवस 15 सितंबर को मनाया जाना है जिसको लेकर के मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की *प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ अर्चना जायसवाल जी के निर्देशन में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पांडे के कुशल मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस रीवा प्रभारी श्रीमती गीता शरद तिवारी जी के प्रयास से एवं कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूर्व पार्षद प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रमा दुबे जी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष सीमा सिंह शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी* के अगुवाई में रीवा से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी दिल्ली रवाना हो गई पार्टी की कुछ महिलाएं 14 सितंबर को रवाना होगी। वरिष्ठ नेत्रियों द्वारा वहां पहुंचकर व्यवस्था बनाई जाएगी।

आप सभी को मालूम है कि रीवा में कविता पांडे जी के नेतृत्व में सभी महिलाएं संगठित होकर उनके निर्देशानुसार कार्य करती है उनके द्वारा समय-समय पर सभी महिलाओं को दिशा निर्देश दिया जाता रहा है रीवा से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी पहुंच कर वहां वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेगी !

5
14669 views
  
9 shares