logo

भाजपा नेताओं ने लाठी चार्ज के विरोध में मनाया काला दिवस

रांची। बुधवार को विधानसभा घेराव के दौरान प्रदेश भाजपा के नेताओं पर लाठी चार्ज हुआ था। इसके विरोध में पार्टी की ओर से गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाया गया।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार लाठी के दम पर तुष्टिकरण नीति लागू करना चाह रही है।

इतिहास में शायद ही कोई सरकार होगी जिसके खिलाफ मात्र 2 साल में इतना जनाक्रोश होगा। महिला कार्यकर्ताओं पर भी लाठियां बरसायी गयीं। नारी शक्ति पर प्रहार और अत्याचार झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस दौरान संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कार्यालय मंत्री हेमन्त दास,बालमुकुंद सहाय, प्रशिक्षण सह प्रमुख पंकज सिन्हा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सहित कई अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे।

दीपक प्रकाश ने कहा कि सीएम ने जितनी भी लाठियां भाजपा कार्यकर्ताओं पर बरसाई हैं, उनकी कुर्सी उतनी ही जल्दी जाएगी। पुलिस के भेष में झामुमो के गुंडों ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया है। इससे भाजपा डरने वाली नहीं तुष्टिकरण के खिलाफ आंदोलन और तेज होगा।

धर्मपाल सिंह ने भी सभी जिलों से विधानसभा घेराव कार्यक्रम में आये हजारों कार्य कर्ताओं का आभार जताया। कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पक्षधर है।

5
14652 views