logo

दौसा में विशाल पंच महादेव ध्वज पदयात्रा का भव्य आयोजन

दौसा(राजस्थान)।  जिला मुख्यालय दौसा में रविवार सुबह विशाल भव्य पंच महादेव की ध्वज पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा सोमनाथ मंदिर से रवाना होकर गुप्तनाथ मंदिर, सहजनाथ महादेव मंदिर,बैजनाथ मंदिर होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुँची। पदयात्रा में केशरिया ध्वज पताकाओं के साथ हजारों की संख्या में स्त्री पुरूष उपस्थित थे।

पदयात्रा के साथ भगवान भोले नाथ की गाजे बाजे के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में विभिन्न प्रकार की झांकिया सजाई गई जिनका श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। देवनगरी दौसा आज पूर्ण रूप से भगवान भोले नाथ के रंग में रंगी नजर आयी। इस दौरान भक्तो द्वारा जगह जगह पदयात्रियों के लिए फल, ज्यूस, शरबत एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। दौसा शहर स्थित हलवाई बाजार में भी पदयात्रियों को शरबत व अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

इसमें मनीष कुमार सोनी,सुनील सोनी, नरेंद्र सोनी,दिलीप सोनी(राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन सदस्य)दौसा,शेखर सोनी,महेश सोनी,राजा सोनी,विक्की,गौरव, पिंकू तिवारी, जुलु तिवारी,दीपक शर्मा,  कृष्णा पांचाल,प्रिंस, साथ ही महिला कार्यकर्ता मंजू सोनी,पारुल,सोनू,राधिका ,किरण,भारती, मेनका,गौरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदयात्रियों की सेवा कर सभी ने धर्म लाभ कमाया।

60
14675 views
  
1 shares