logo

कलवार महासभा में मिलन समारोह सह संगोष्ठी का आयोजन कर जिला कमेटी गठित

दुमका। कलवार महासभा का मिलन समारोह -सह- संगोष्ठी का आयोजन उत्सव महल शिवपहाड़ में किया गया। ततपश्चात कलवार महासभा का जिला कमिटी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ उमाशंकर जायसवाल ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और सहस्त्रबाहु अर्जुन और बलभद्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

सर्वप्रथम उपस्थित लोगों का स्वागत भाषण राधेश्याम वर्मा द्वारा किया गया। मुख्य रूप से विचार प्रकट करने वालों में चंद्रशेखर चौधरी, संतोष चौधरी (अभिनव कुमार), प्रमोद जायसवाल, अनंत चौधरी, रामनारायण भगत, राजीव जायसवाल, आकर्षण चिराग, आदित्य चिराग, विनीत जायसवाल, अमरनाथ साह, सुबोध जायसवाल, नकुल चौधरी, विजय जायसवाल, सुनील जायसवाल, साकेत जायसवाल आदि ने अपने विचार रखे। 

इस महासभा का मुख्य उद्देश्य है कि कलवार समाज के लोगों के बीज सद्भावना, एकता एवं सामंजस बनाकर लोगों के आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करना। समाज में शिक्षा, स्वास्थ, विवाह, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सहयोग कर उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
आज सर्वसम्मति से कलवार महासभा, दुमका का जिला कमिटी का गठन किया गया जो निम्न प्रकार है: पद नाम अध्यक्ष-प्रमोद जायसवाल उपाध्यक्ष -उदित चौधरी, पप्पू भगत, राजीव जायसवाल सचिव-अभिनव कुमार (संतोष चौधरी) संयुक्त सचिव-उत्तम कुमार चौधरी, प्रभु चंद्र जायसवाल कोषाध्यक्ष -गणेष जायसवाल, मिडिया प्रभारी-आर्कषण चिराग कार्यकारिणी सदस्य - अनंत कुमार चौधरी, प्रफुल्ल जायसवाल, दीप नारायण भगत, आदित्य चिराग, विनय कुमार भगत, कौशल जायसवाल, अनिल कुमार जायसवाल, गौतम कुमार अंकेक्षण कमिटी - डॉ उमाशंकर जायसवाल, राम नारायण भगत, सुनील जायसवाल, विनीत जयसवाल, गौरी शंकर भगत, संजय कुमार चौधरी, अमरनाथ साह उपरोक्त पदाधिकारी का और उपस्थित समाज के लोगों का धन्यवाद ज्ञापन कर सभा की समाप्ति की गई। इस सभा में मुख्य रूप रूप से उपस्थित गौरीषंकर भगत, मनोज प्रसाद भगत, नकुल प्रसाद चौधरी, अनिल जायसवाल, काशी प्रसाद भगत, दुर्गा प्रसाद भगत, सरवन भगत, सरोज कुमार जायसवाल, सहदेव जायसवाल, प्रभात जायसवाल, जवाहर जायसवाल, उमेश जायसवाल, अजय कुमार, विजय जायसवाल, अरुण जायसवाल, संतोष जायसवाल, राजेश जायसवाल, अरविंद भगत, संजीव कुमार भगत, जय प्रकाश चौधरी, जीवन प्रकाश शाह, प्रदीप कुमार साह, संजय जायसवाल, अरविंद जायसवाल, श्रीकांत चौधरी, शिव शंकर भगत आदि के साथ सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

2
17670 views
  
8 shares