logo

मैनपुरी जिले में पुनर्जन्म की घटना, पूर्व जन्म की यादों के साथ अपने घर पहुंचा लड़का, घर मे खुशी का माहौल

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुनर्जन्म का एक मामला सामने आया है। औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला सलेही के रहने वाले प्रमोद कुमार गुरुवार को उस समय दंग रह गए जब घर पहुंचे एक आठ साल के लड़के ने उन्हें पिता कहा। प्रमोद को पहले तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब लड़के ने बताया कि नहर में नहाते वक्त उसकी डूबकर मौत हो गई थी।

लड़के के इतना बताते ही प्रमोद और उनकी पत्नी ने लड़के को गले लगा लिया। दोनों की आंखें छलक आईं। प्रमोद कुमार ने बताया कि उनका बेटा रोहित की 13 वर्ष की उम्र में वर्ष 2013 में नहर में नहा रहा था और डूबने से मौत हो गई थी।प्रमोद इकलौते बेटे की मौत के बाद अपने बेटी के सहारे ही जीवन बिता रहे थे। उनका बेटा माध्यमिक विद्यालय सलेही में पढ़ता था। आसपास के लोग भी बच्चे की पुनर्जन्म की बातें सुनकर दंग थे।

उसने जो कुछ भी बताया, ग्रामीणों के अनुसार वो सब सही है।क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़के को साथ लेकर नगला गांव पहुंचे अमर सिंह निवासी रामनरेश ने बताया कि आठ साल पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ और उसका नाम चंद्रवीर रखा।जब लड़का बोलने लगा तो अपने पुनर्जन्म की बातें हमे बताने लगा। लड़का हमेशा गांव नगला सलेही आकर माता-पिता से मिलने की जिद करता रहता था, लेकिन हम बेटे को खोने के डर के कारण लड़के को साथ नहीं ला रहे थे। अब हम लड़के की जिद के आगे मजबूर होकर उसे लाए हैं।

लड़के के पुनर्जन्म की बातों को सुनने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इस दौरान नगला सलेही विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष यादव आ गए।लड़के ने सुभाष यादव को देखकर उनके पैर छुए और नाम से संबोधित किया।सुभाष यादव सच जानने के लिए लड़के को विद्यालय ले गए तो उसने पूर्वजन्म में अपनी कक्षा के बारे में भी बताया। अपने पुनर्जन्म के माता-पिता के पास वह बेहद खुश नजर आया और उन्हें कई बातें बताईं। जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हैं।

7
17138 views