logo

कमड़े स्थित गोदाम से भारी मात्रा में गुटखा बरामद

रांची। एसडीओ दीपक कुमार दुबे ने गुप्त सुचना पर कारवाई करते हुए झारखंड में प्रतिबंधित कई ब्रांडेड जर्दा, पान मसाला जब्त किया। सम्मानित की शाम गुप्त सुचना पर पहुंचे एसडीओ ने देखा कि एक गोदाम में लाखों की संख्या में गुटखा व पान मशाला के पाउच बोरा में रखे हुए थे। इस मामले को लेकर एसडीओ दीपक कुमार दुबे ने बताया कि रिलायंस पेट्रोल पंप कमड़े के पीछे स्थित गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पान मसाला व सिगरेट का भंडारण किया गया है। इस जगह से प्रतिदिन ट्रकों के माध्यम से कई राज्यों व झारखंड के कई जिलो में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला पहुंचाया जाता है।एसडीओ ने बताया कि इस गोदाम का मालिक मुन्ना सिंह है। जिन्होंने बिनोद शर्मा को भाड़े पर गोदाम दे रखा है। गोदाम में प्रतिबंधित गुटखा मसाला किसका है, इसके असली मालिक का नाम पता नहीं चल पाया है।एसडीओ ने पत्रकारों को बताया कि प्रतिबंधित गुटखा मसाला गोदाम में बोरा के बोरा भरे पड़े हैं। गुटखा मसाला के पाउच की संख्या लाखों मे बतायी जा रही है। इसके अलावे कुछ ऐसी सिगरेट भी बरामद हुई है जिन पर भी प्रतिबंध है।एसडीओ ने कहा कि रातू सीओ प्रदीप कुमार द्वारा गोदाम को सील किया जा रहा है।प्रतिबंधित गुटखा मसाला में एक्शन दिलबाग, सेठजी पान मसाला, पान पराग, सिग्नेचर, रजनीगंधा, तुलसी आदि थे।एसडीओ की सुचना पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एसएस कुल्लू भी पहुंचे।एसडीओ ने कहा कि जांच कर सभी आरोपियों पर कारवाई की जायेगी।

0
14673 views