logo

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत दौड़ कल

गढ़वा। नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है। इसके अंतर्गत देश में फिट इंडिया स्वतंत्रता दौड़ 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम है- *जन भागीदारी से जन आंदोलन* इस संबंध में नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के जिला युवा पदाधिकारी मो. मोहसिन हाशमी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ 13 अगस्त 2021 को केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री माननीय श्री अनुराग ठाकुर एवं राज्य खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक के द्वारा किया जायेगा।
देश में यह कार्यक्रम 13 अगस्त 2021 से 2 अक्टूबर 2021 तक चलेगा। देश के सभी राज्यों से चयनित 744 जिलों के प्रत्येक 75 -75 ग्रामों में आयोजित किया जाना है। इसके अंतर्गत देश के 42 लाख से अधिक युवा भाग लेगें एवं इसके लिए प्रत्येक युवा अपने ग्राम में 20 परिवारों को प्रेरित करेंग। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन व्यायाम एवं दौड़ के द्वारा अपने शरीर को फिट रखना तथा लोगों को स्वास्थ्य एवं जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र जिला गढ़वा में यह कार्यक्रम 28 अगस्त 2021 दिन शनिवार को आयोजित किया जायेगा। साथ ही प्रत्येक प्रखंड में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं युवा क्लब - महिला मंडलों के द्वारा 22 ग्रामों में स्वतंत्रता दौर संचालित किया जाएगा। जिसमें उन ग्रामों के 75 से 100 युवाओं की भागीदारी होगी। यह कार्यक्रम कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अंतर्गत जिम्मेदारी के साथ आयोजित किया जायेगा। जिला युवा पदाधिकारी मोहसिन हाशमी ने जिला के युवा एवं जिला वासियों को इस कार्यक्रम में जनभागीदारी कर इसे जन आंदोलन बनाने एवं फिट इंडिया का निर्माण करने का आह्वान किया है।

63
14652 views
  
34 shares