हिंडाल्को के मुरी प्लांट में लिकर पाइप फटने से 11 मजदूर घायल
राँची। हिंडाल्को के मुरी प्लांट में लिकर पाइप फटने से 11 मजदूर घायल हो गए हैं। इन मजदूरों को रांची के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सुबह हिंडालको में लिकर पाइप में ब्लास्ट हो गया। प्लांट में कास्टिक पाउडर का निर्माण हो रहा था।
वहां से निकला कचरा लिकर पाइप के जरिए बाहर आता है। सुबह यह पाइप फट गया।जिसकी चपेट में मजदूर आ गए मजदूर कहां के रहने वाले हैं। अभी इसका पता नहीं चल सका। प्रबंधन की ओर से घटनास्थल पर जाने से रोक दिया गया है। उस पूरे एरिया को ब्लॉक किया गया है। घायलों में 2 सुपरवाइजर हैं बाकी है 9 स्थाई मजदूर हैं।