logo

-ग्राम रामपुर शुक्ल में ग्राम प्रधान लक्ष्मीना देवी ने गांव की सुख शांति के लिए कराया रुद्राभिषेक

देवरिया। ग्राम रामपुर शुक्ल विकास खण्ड पथरदेवा के ग्राम प्रधान श्रीमती लक्ष्मीना देवी पत्नी वृषभान कुशवाहा ने अपने गांव के लोगो की सुख शांति व समृद्धि  के लिये रुद्राभिषेक कराया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वृषभान कुशवाहा नेएक वार्ता के दौरान बताया कि  मैं रुद्राभिषेक इसलिये करा रहा हूंं  ताकि गांव के लोग सुख शान्ति ,व अमन चैन से रहे प्रभु से यही प्रार्थना है।

रुद्राभिषेक में दूधराज कुशवाहा पूर्व प्रधान,अभिषेक कुशवाहा, कुमारी नन्दनी कुशवाहा,मृत्युंजय तिवारी, राजेंद्र तिवारी, विनोद कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा मौजूद रहे।

80
14660 views
  
90 shares