logo

स्कूली पाठ्यक्रम में फिजिकल एजुकेशन शामिल हो - PEFI

रांची। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI), नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को होटल ब्लू शिवालिक में वार्षिक आम सभा का आय़ोजन किया गया।

इसमें PEFI के झारखंड चैप्टर के सदस्य सहित अन्य भी उपस्थित हुए। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के समन्वयक मनोज कुमार मिश्रा एवं पूर्व अध्यक्ष सुशांत राय के दिशा निर्देश में यह बैठक संपन्न हुई। झारखंड में इससे जुड़े सभी पदाधिकारी और 24 जिलों से आये पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

सभी ने अपने-अपने जिले की वार्षिक रिपोर्ट जमा की।मनोज मिश्रा ने कहा कि PEFI के सक्रिय सदस्यों को बहुत मेहनत की आवश्यकता है। झारखंड में जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। यहां के लोगों में खेल को लेकर बहुत क्षमता है, उस क्षमता को सही दिशा निर्देशन एवं सहयोग से सही जगह तक लाना हम सभी का कर्तव्य है।राज्य सरकार से आग्रह किया जायेगा कि वह स्कूली पाठ्यक्रम में फिजिकल एजुकेशन को अनिवार्य तौर पर शामिल करे।जल्दी ही इस संबंध में खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी से भेंट कर इसके लिये आग्रह किया जायेगा।

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव डॉ पीयूष जैन ने वर्चुअल संदेश दिया। कहा कि कोरोना संकट के बीच हमें शारीरिक स्वास्थ्य की महत्ता समझ में आयी। खेल के जरिये ही हम स्वस्थ भारत की बात कर सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने की बात हो या सेहत की, फिजिकल एजुकेशन को प्रोत्साहित करना समय की डिमांड है। घर परिवार से लेकर सरकार को, सभी को इस दिशा में अब आगे बढ़ना होगा। सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। समाज में खेल के प्रति क्रांति लाने के लिए फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने में सबकी सहभागिता जरूरी है।

0
17105 views