logo

राजस्थान भाजपा में नहीं थम रहा विद्रोह, कार्यकर्ताओ से भेदभाव

राजस्थान को सियासत का भेदभाव अभी थमने का नाम नहीं ले रहा कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही पार्टी में एक दूसरे की लोकप्रियता को साबित करने के लिए कार्यकर्ताओ के साथ भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा संगठन राजस्थान में गुटबाजी भी अब उभर कर आ रही है।

पहले पोस्टर बार फिर एक दूसरे के फोटो गायब करना और अब पुराने कार्यकर्ताओ को किया जा रहा है दरकिनार अपनी राजनीति को चमकाने के लिए संगठन के पदाधिकारी केवल अपने गुट के लोगो को  ही पद दे रहे हैैं। अभी कुछ दिन पहले किये गए कार्यकर्ताओ से मुलाकात में विरोध साफ दिखाई दिया। 

कुछ लोगो ने आरोप लगाया कि  हम लोग संगठन से शुरू से जुड़े हुए हैं और जो लोग अभी नये नये भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ कर आये या भाजपा का विरोध करके आये उनको पद देकर दिया जा रहा तबज्जो और उनको साफ बोला गया है कि आप वसुंधरा की टीम से इस्तीफ़ा दो तब तुमको संगठन में शामिल किया जायेगा।

इसके क्या सियासी मायने हो सकते है इससे पार्टी में कलह बढ़ेगी या कम होगी यह आप सब अंदाज लगा सकते हो एक तरफ वसुंधरा जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है वही कुछ प्रदेश के पदाधिकारी कर रहे अपने मनमानी, चुनाव में अभी समय है पर अभी से कार्यकर्ताओ की अनदेखी को बंद नहीं किया गया तो हो सकता है पार्टी को आगामी चुनावो में बहुत बड़ा नुकसान, आला कमान प्रदेश पदाधिकारी अन्य नेताओ को को करना चाहिए। इस पर चिंतन 

4
16408 views