logo

भाजपा नगर मंडल चौरई की कार्यशाला आयोजित


चौरई । सोमवार को भाजपा नगर मंडल चौरई की मंडल कार्यसमिति कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं.रमेश दुबे जी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली जी व नगर मंडल प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। स्वागत भाषण के साथ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे ने अतिथियों का अभिवादन किया।

मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष श्री प्रियवर ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं, हमें सशक्त और सजग रहना होगा।

पूर्व विधायक पं.रमेश दुबे जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता की बदौलत भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कार्यकर्ता के त्याग-तपस्या के बल पर ही दोबारा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना है।

पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली जी ने कहा कि हमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र रघुवंशी ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। साथ ही नगर मे कोरोना से दिवंगत हुए कार्यकर्ताओ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यशाला में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष वीरपाल इनवाती, वरिष्ठ रामगोपाल चौरसिया, सुरेश शर्मा, शरद खंडेलवाल, बिस्सू पटेल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे, कुंडा मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, सिरपत नायक, संजय सुकांत, सुरेंद्र सोनी, शैलेंद्र शर्मा, कलाम मंसूरी, संतोष वर्मा, अजय चौरसिया, मदन राय, अनिल शर्मा, महेंद्र वर्मा, महिला नेत्री विमला सोनी नीलू निर्मलकर, दीपा राय सहित समस्त मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यगण,मातृशक्ति कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।


🙏

0
17177 views