logo

थाना रोहनिया पुलिस ने दरेखूँ गाँव में हुए विवाहिता व बच्चे की हत्या की घटना से संबंधित मुकदमे में दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

वाराणसी।

थाना रोहनिया पुलिस ने दरेखूँ गाँव में हुए विवाहिता व बच्चे की हत्या की घटना से संबंधित मुकदमे में दो वांछित अभियुक्तगण अभिषेक कुमार सिंह व मंशा देवी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव के नेतृत्व में आज दिनांक 25.07.2021 को थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0363/2021 धारा 498ए,304बी,302 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्तगमण अभिषेक कुमार सिंह व मंशा देवी को जगतपुर डिग्री कालेज ग्राउण्ड मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1 - अभिषेक कुमार सिंह उर्फ अनुज पुत्र श्याम बिहारी सिंह, निवासी ग्राम दरेखूँ, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 25 वर्ष। 
2 - मंशा देवी पत्नी श्याम बिहारी सिंह, निवासिनी ग्राम दरेखूँ, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 50 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1 – प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ प्रसाद भारती 
2 – वरि.उ.नि. जमीलुद्धीन खाँन
3 – रि0का0 प्रमोद कुमार यादव 
4 – का0 संदीप कुमार 
5 – म.का. चन्दा देवी

0
14700 views