logo

अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ने 251 पौधे लगायें

दौसा(राजस्थान)। "पर्यावरण को बचाना है तो वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है।" यह कहना है अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुर्जर का।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा अध्यक्ष द्वारा दौसा जिले के  5 ग्राम पंचायतो के विभिन्न गाँव खूटला ,नवागांव ,धनावड, भोजवाड़ा विजयपुरा ,साऊपाडा ,मोतीपुरा, धूलकोट , झाजीरामपुरा, बसवा में 10 विद्यालयो में पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

साथ ही जागरूक करते हुए कहाँ की हर व्यक्ति को जीवन मे कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिये।क्योंकि यह प्रकृति का हमारे ऊपर एक कर्ज है।

इस मौके पर राज कसाना युवा जिलाध्यक्ष,  नरेंद्र बुर्जा ,कृष्ण सैनी, राकेश बैरवा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

12
14667 views
  
33 shares