फरीदाबाद जेल से बड़ी खबर...
नीमका जेल में बंद गाजीपुर निवासी रंकित गुर्जर की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप ...
फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद डबुआ-गाजीपुर निवासी रंकित गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रंकित पिछले 11 महीनों से जेल में बंद था।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर जेल के अंदर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं, जिनके चलते रंकित की जान चली गई। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
⚖️ परिजनों की मांग: मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
👉 क्या जेल के अंदर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल !