logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायपुर में बारिश से मिली गर्मी से राहत

रायपुर: छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भीषण गर्मी का असर बना रहा। दिनभर तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि देर रात राजधानी रायपुर में अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

रायपुर में हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण दुर्ग, धमतरी और आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजनांदगांव में सर्वाधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि मानसून अगले तीन से चार दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है, जिससे 12 जून के बाद बारिश की गतिविधि बढ़ने की उम्मीद है।

0
190 views

Comment