logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जलेसर: डॉ. ओमकार सिंह बने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य

जलेसर : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जलेसर में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ओमकार सिंह ने कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। यह उत्तरदायित्व उन्हें पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार गौतम के स्थानांतरण के बाद दिया गया है।

डॉ. ओमकार सिंह ने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, पारदर्शिता, और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विकास एवं शैक्षणिक कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा, शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा और हाल ही में स्वीकृत स्नातकोत्तर कक्षाओं के संचालन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

डॉ. ओमकार सिंह संस्कृत विषय के प्रतिष्ठित विद्वान एवं अनुभवी शिक्षाविद् हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उनके लगभग 20 शोध-पत्र एवं 5 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और वे देश-विदेश की अनेक शोध संगोष्ठियों में अपने विचार प्रस्तुत कर चुके हैं। उनके पदभार ग्रहण पर नगर एवं महाविद्यालय परिवार के अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

4
1549 views

Comment