logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महेश्वर : सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी रिश्वत लेते गिरफ्तार

महेश्वर : लोकायुक्त इंदौर की टीम ने शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर, जिला खरगोन में पदस्थ सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला सहायक प्राध्यापक की पोस्टिंग कराने के नाम पर चार लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। शिकायतकर्ता मनोज वास्केल ने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला वास्केल का चयन पीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ था और आरोपी आत्माराम सोलंकी ने धार कॉलेज में पोस्टिंग कराने के नाम पर लगातार रिश्वत मांगी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप लगाया, जिसमें आरोपी को मधुबन ढाबे पर रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

0
570 views

Comment