बकरीद का सार्वजनिक अवकाश अब 28 मई को
अयोध्या/लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 के सार्वजनिक अवकाश में बड़ा संशोधन किया गया है। पहले ईद-उल-अजहा (बकरीद) का अवकाश 27 मई 2026 (बुधवार) को घोषित था, लेकिन चांद दिखने की स्थिति को देखते हुए अब यह अवकाश 28 मई 2026 (गुरुवार) को घोषित किया गया है।
अब प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थान एवं संबंधित प्रतिष्ठान 28 मई 2026 को बंद रहेंगे।
शासन की अधिसूचना के बाद सभी विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।