logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हमजा बुरहान के जनाजे ने खोल दी पाकिस्तान की पोल, मोस्ट वांटेड आतंकी सैयद सलाहुद्दीन भी हुआ शामिल...See more

हमजा बुरहान के जनाजे ने खोल दी पाकिस्तान की पोल, मोस्ट वांटेड आतंकी सैयद सलाहुद्दीन भी हुआ शामिल,हमजा बुरहान के जनाजे में बड़े आतंकी शामिल हुए, जिससे पाकिस्तान में आतंकियों के नेटवर्क और उसकी भूमिका पर नए सवाल उठ गए।
पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों की सक्रियता और उनके नेटवर्क को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलवामा हमले के कथित मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की मौत के बाद उसके जनाजे में पाकिस्तान में कई बड़े वांटेड आतंकी शामिल हुए। इनमें हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन और अल-बद्र के प्रमुख बख्त जमीन खान भी शामिल थे।
पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप
जनाजे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने के आरोप एक बार फिर से तेज हो गए हैं। लंबे समय से पाकिस्तान इन आरोपों से खुद को बचाने की कोशिश करता रहा है, लेकिन इस बार सच सामने आ गया।
कई आतंकी हुए शामिल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दिया कि उनके जनाजे में भारी संख्या में हथियारबंद आतंकियों ने भाग लिया। सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया अल-बद्र चीफ बख्त जमीन खान की सुरक्षा ने। उनके चारों ओर AK-47 और आधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों की तैनाती देखी गई।
आतंकियों के लिए हाई सिक्योरिटी
विशेषज्ञ मानते हैं कि पाकिस्तान और PoK में हाल के दिनों में आतंकियों पर लगातार हो रही टारगेट किलिंग के कारण यह उच्च सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। पिछले कुछ सालों में कई वांटेड आतंकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मारे गए हैं, जिससे आतंकियों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था हमजा बुरहान
हमजा बुरहान का नाम 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में सामने आया था, जिसमें CRPF के 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे। जानकारी के मुताबिक, वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का निवासी था। बाद में वैध दस्तावेजों के जरिए वह पाकिस्तान पहुंच गया और वहां अल-बद्र आतंकी संगठन में शामिल हो गया।
कश्मीर में युवाओं में आतंक फैलाने में बुरहान की भूमिका
भारत सरकार ने 2022 में हमजा बुरहान को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, वह कश्मीर में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने, आतंकियों की भर्ती कराने और पाकिस्तान से फंडिंग पहुंचाने में सक्रिय था। वह अल-बद्र के नेटवर्क का विस्तार करने और नए लड़कों को आतंकी संगठनों से जोड़ने का कार्य करता था।
अज्ञात हमलावरों ने की हमजा की हत्या
बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान लंबे समय से PoK में छिपकर रह रहा था और पहचान छुपाने के लिए शिक्षक की नौकरी कर रहा था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, वह मुजफ्फराबाद के एक प्राइवेट कॉलेज में प्रिंसिपल के रूप में कार्यरत था। गुरुवार सुबह जब वह कॉलेज परिसर से बाहर निकला, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी बाइक पर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पाकिस्तान की भूमिका पर उठते सवाल
हमजा बुरहान की हत्या के बाद पाकिस्तान में आतंकी संगठनों में हलचल बढ़ गई है। जनाज़े में बड़े आतंकी नेताओं की खुली उपस्थिति और भारी हथियारों के साथ दिखने से पाकिस्तान की आतंकियों को लेकर भूमिका पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।

0
1291 views

Comment