logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बनकटा पुलिस ने अवैध देशी शराब सहित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया: थाना बनकटा पुलिस ने 24.05.2026 को गजहड़वा बतरौली तिराहे से 35 पेटी (315 लीटर) अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त रितेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक देविरया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में मुखबिर की सूचना के आधार पर बोलेरो वाहन संख्या BR 28 B 4656 से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद हुई। अभियुक्त के खिलाफ थाना बनकटा पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है।

2
1311 views

Comment