गाजियाबाद वार्ड 41 के महाराजपुर में गंदगी और सीवर समस्या से लोग परेशान, नगर निगम से कार्रवाई की मांग
गाजियाबाद के महाराजपुर क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने इलाके में फैली गंदगी, मलबा और नाली प्रदूषण को लेकर नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जगदीश पाल पुत्र हर्षवरूप द्वारा अपने भवन के आसपास भारी मात्रा में मलबा और कूड़ा फैलाया गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि यहां करीब 400 से अधिक कमरे बने हुए हैं, जिनके किरायेदारों द्वारा नाली किनारे बच्चों से शौच करवाया जाता है। साथ ही शौचालय का पाइप सीधे गंदी नाली में छोड़ा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में बदबू और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय नागरिकों ने गाजियाबाद नगर निगम से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराई जाए और संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना व उचित कार्रवाई की जाए।