logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महंगाई को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी पन्ना का फूटा गुस्सा

महंगाई को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी पन्ना का फूटा गुस्सा
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
​ब्यूरो पन्ना/ केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही तेल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी पन्ना ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए इसे जनता के साथ सरासर अन्याय बताया है।
​अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है। पिछले महज 9 दिनों के भीतर पेट्रोल के दामों में 4.87 रुपए और डीजल के दामों में 4.91 रुपए की भारी वृद्धि की जा चुकी है। इस बेतहाशा बढ़ोतरी से न केवल परिवहन महंगा होगा, बल्कि रोजमर्रा की सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम भी आसमान छूने लगेंगे।
​उन्होंने आगे कहा कि इस तेल वृद्धि से पहले सरकार रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम गृहिणियों का बजट पहले ही बिगाड़ चुकी है। एक तरफ बेरोजगारी और मंदी से जनता त्रस्त है, वहीं दूसरी तरफ सरकार मुनाफाखोरी में व्यस्त है। नगर अध्यक्ष श्री अवस्थी ने कहा यह सरकार 'अच्छे दिन' का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन आज देश की जनता को महंगाई के दलदल में धकेल दिया गया है। कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
बिजली की अघोषित कटौती बनी समस्या
नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने कहा कहा कि एक तरफ प्रकृति की मार दूसरी तरफ बिजली की कटौती इस भीषण गर्मी में जब शहर के लोग रात रात भर बिजली न रहने के कारण जाग रहे हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों की क्या हालत होगी यह स्वयं अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजनता के साथ बहुत जल्द बिजली विभाग के दफ्तर का घेराव करेगी।

5
299 views

Comment