logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम सायर में देवल्ला जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन संपन्न

ग्राम सायर में आज देवल्ला के पास स्थित देवल्ला के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के माननीय पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने करकमलों से भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में रामगढ़ एवं देवगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, अखंड विधायक, उदयपुर ब्लॉक के एसडीएम, सरपंच इडिना टोप्पो, उपसरपंच चंद्रबसु यादव सहित राजेश कुमार अग्रवाल, सोमारु, नईहरो, शिवकार यादव, जयकार यादव, रविंद्र यादव, कामेश्वर राम, रवि यादव, वाल्टर टोप्पो, सुखसाय सारथी, डुलेश्वर यादव, सुमित्रा सिंह एवं बैगा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने देवल्ला के जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।

9
869 views

Comment