logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज | कन्नौज ग्राम लाडपुर के दलित युवक शर्मू कठेरिया लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत, BSP ने बताया बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही

ब्रेकिंग न्यूज | कन्नौज

ग्राम लाडपुर के दलित युवक शर्मू कठेरिया लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत, BSP नेता पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र कुमार भारती जी ने बताया बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही

कन्नौज जिले के ग्राम लाडपुर से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव निवासी दलित युवक एवं लाइनमैन शर्मू कठेरिया की करंट लगने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने इस हादसे के पीछे बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली विभाग द्वारा सुरक्षा मानकों का सही पालन किया जाता और कार्य के दौरान आवश्यक सावधानियां बरती जातीं, तो शायद शर्मू कठेरिया की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि विभागीय लापरवाही का परिणाम है। पार्टी नेताओं ने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

बसपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद और न्याय दिलाने की दिशा में शीघ्र कदम नहीं उठाए, तो बहुजन समाज पार्टी चुप नहीं बैठेगी और पीड़ित परिवार के समर्थन में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और सभी ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

रिपोर्ट : अमित कुमार

Aima Media Kannauj

14
4591 views

Comment