बाजपट्टी में जनसुराज की समीक्षात्मक बैठक
आगामी प्रशांत किशोर कार्यक्रम को लेकर
बाजपट्टी में जनसुराज की समीक्षात्मक बैठक
आगामी प्रशांत किशोर कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
आज बाजपट्टी के पुराना थाना क्षेत्र स्थित ऑनलाइन चाय दुकान के हॉल में जनसुराज संगठन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 मई 2026 को सीतामढ़ी के मोहनपुर चौक स्थित होटल आराध्या में होने वाले प्रशांत किशोर जी के कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की तैयारी, जनसंपर्क अभियान और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।