logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबा काशी विश्वनाथ टेंपल में 25 ठग किए गए गिरफ्तार दर्शन के नाम पर दर्शनार्थियों से करते थे मनमानी

बनारस के इन ठगो के चेहरों को पहचान लीजिए, यह बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के नाम पर लोगो से पैसे ऐंठने में लगे था... वाराणसी दशाश्वमेध क्षेत्र के ACP अतुल अंजान त्रिपाठी ने इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और भूखे भेड़िए की तरह यह पुलिस के जाल में फंस गए...

दरअसल ACP ने इन्हें पकड़ने के लिए भर्ती हुए सिपाहियों को श्रद्धालु बनाया और उन्हें टास्क दिया कि बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ठगी करने वाले लोगों को पकड़ना है। सिपाहियों ने इस टास्क को पूरा करने के लिए आम श्रद्धालु की तरह मंदिर के आस पास टहलने लगे और खुद को दर्शन के लिए परेशान जैसा दिखाने लगे। भूखे भेड़िए की तरह ठगो की नजर इन पर पड़ी और जीभ से लार निकलते हुए श्रद्धालुओं को ठगने के लिए पहुंच गए।

उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन करवाने के नाम पर पैसों की डिमांड की, पहले तो श्रद्धालु बने सिपाहियों ने उन्हें पैसे दिए और जैसे ही पुख्ता साबूत उनके पास हुआ तो भूखे भेड़िए जैसे ठगो को धर दबोचा... ताबड़तोड़ कुछ ही घंटों में 25 ठगो को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे... इस ठगो पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। अगर आप भी बनारस में बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आ रही है, तो कृपया ऐसे ठगो से सावधान रहे...

4
47 views

Comment