logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

106 वर्षों की ऐतिहासिक परंपरा के तहत हुसैनगंज में निकलीं भव्य बड़ी सवारियां, रोशनी और नौटंकी से गुलजार रहा कस्बा

106 वर्षों की ऐतिहासिक परंपरा के तहत हुसैनगंज में निकलीं भव्य बड़ी सवारियां, रोशनी और नौटंकी से गुलजार रहा कस्बा

हुसैनगंज/फतेहपुर। कस्बे में 106 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक फूलडोल मेले की परंपरा के तहत इस वर्ष भी बड़ी सवारियों का भव्य आयोजन श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। मेले में भगवान गणेश, भगवान शंकर, हनुमान जी, अंगद, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता सहित विभिन्न आकर्षक एवं मनमोहक सवारियां निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए कस्बे समेत दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूजा के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इसके पश्चात सवारियों ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया। डीजे की धुनों पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, वहीं पारंपरिक लिल्ली घोड़ी का नृत्य आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। डीजे प्रतियोगिता में भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक विद्युत सज्जा से पूरा कस्बा जगमगा उठा। रात के समय मेले की भव्यता देखते ही बन रही थी। सवारियों का भ्रमण पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व रसद मंत्री रानवेंद्र प्रताप सिंह एवं पुतन्नी गुप्ता मौजूद रहे।
इसके बाद देर रात तक धुंवाधार नौटंकी का आयोजन किया गया, जिसका लोगों ने जमकर आनंद उठाया। नौटंकी देखने के लिए आसपास के कई गांवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन और पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।

16
2521 views

Comment