हरियाणा अंबाला में पारिवारिक विवाद में युवक ने 3 की हत्या की
अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले के गांव बिचपड़ी में एक पारिवारिक जमीनी विवाद के दौरान एक युवक ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। सबसे पहले उसने 95 वर्षीय दादी को निशाना बनाया।
जब बड़ा भाई और चाचा दादी को बचाने के लिए आए, तो आरोपी ने उन दोनों पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।