मैनपुरी: दहेज प्रताड़ना से युवक ने आत्महत्या की
मैनपुरी : 24 मई 2026 को ग्राम भराट, आलीपुर खेड़ा थाना भोगांव की निवासी वंदना पत्नी कुलदीप ने अपने मायके ग्राम बलारपुर थाना बिछवां में आम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। वंदना की शादी 19 नवंबर 2024 को कुलदीप से हुई थी। मृतका के भाई प्रशांत ने बताया कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे और फोन पर भी दहेज के लिए परेशान करते थे।
वंदना लगभग डेढ़ से दो महीने से अपने मायके में रह रही थी। दहेज की मांग से परेशान होकर दोपहर करीब 3 बजे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए आई है और उप जिलाधिकारी कुरावली को सूचित कर दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्यवाही जारी है और कानून व्यवस्था में कोई समस्या नहीं है।