logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मवई में झोलाछाप के भरोसे अस्पताल, न्यू सूर्य हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप

फतेहपुर संवाददाता।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है।
-क्या स्वास्थ्य विभाग करेगा बड़ी कार्रवाई?
-क्या बिना डिग्री इलाज करने वालों पर होगी कार्रवाई?
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई में संचालित न्यू सूर्य हॉस्पिटल को लेकर इलाके में भारी चर्चा और नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल बिना पंजीकरण और बिना योग्य डॉक्टर के संचालित किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार अस्पताल का संचालन एक ऐसे व्यक्ति द्वारा किए जाने की चर्चा है जिसके पास न कोई मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री है और न ही वैध रजिस्ट्रेशन। इसके बावजूद मरीजों का इलाज, भर्ती और यहां तक कि ऑपरेशन तक किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।न प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ मौजूद है और न ही महिला स्टाफ, इसके बावजूद डिलीवरी तक कराई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर भी संचालित किया जा रहा है, जहां मरीजों को सीधे दवा दी जाती है। इलाज से लेकर भर्ती तक का काम खुलेआम किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि गंभीर मरीजों का इलाज और छोटे ऑपरेशन तक किए जाते हैं। अस्पताल में प्रशिक्षित स्टाफ और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की भी कमी है, लेकिन फिर भी इलाज का कार्य धड़ल्ले से जारी है। क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि गंभीर मरीजों का भी इलाज यहीं किया जाता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि आखिर बिना मान्यता और बिना डॉक्टर के अस्पताल कैसे संचालित हो रहा है।

18
3718 views

Comment