logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मैनपुरी: दहेज प्रताड़ना से तंग महिला ने आत्महत्या की

मैनपुरी: 24 मई 2026 को वंदना पत्नी कुलदीप, उम्र लगभग 23 वर्ष, ने अपने मायके ग्राम बलारपुर थाना बिछवां जनपद मैनपुरी के खेत में आम के पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वंदना की शादी 19 नवंबर 2024 को कुलदीप से हुई थी।

थाना अध्यक्ष सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मृतका करीब डेढ़ से दो महीने से अपने मायके में रह रही थी क्योंकि ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसे परेशान कर रहे थे। मृतका के भाई प्रशांत ने बताया कि दहेज की मांगों के कारण वंदना मानसिक रूप से परेशान थी और दोपहर लगभग 3 बजे उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और उप जिलाधिकारी महोदय कुरावली को सूचित कर दिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सामान्य बताई गई है।

22
629 views

Comment