logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महुआ: नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

महुआ: नगर पालिका महुआ द्वारा आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नगर पालिका ने रास्ते पर अवैध रूप से संचालित हो रही मीट की दुकानों को बंद कराकर सील किया।

इसके साथ ही पुरानी तहसील परिसर में ई-मित्र संचालकों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर भी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका ने सामान जब्त कर अतिक्रमण हटवाया। नगर पालिका ईओ प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

11
516 views

Comment