logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गर्मी और हीट वेव में विशेष सावधानी बरतने की अपील

भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने का अनुरोध किया है। दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिना जरूरी काम घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने पर जोर दिया गया है। बाहर निकलते समय सिर पर गमछा, टोपी या छाता का उपयोग करने को कहा गया है।

प्रशासन ने खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का ध्यान रखने को कहा है क्योंकि उन्हें लू लगने का खतरा अधिक होता है। खुले स्थानों पर लंबे समय तक काम करने वाले मजदूरों और किसानों को समय-समय पर आराम करने की सलाह दी गई है। तेज धूप में खाली पेट बाहर न निकलने और हल्का सूती कपड़ा पहनने की भी सलाह दी गई है। अगर किसी को चक्कर, उल्टी, तेज बुखार या बेहोशी जैसी समस्या हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने को कहा गया है। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

9
58 views

Comment