logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद-उल-अज़हा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी ज़ोन कानपुर की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कानपुर। अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ज़ोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ आगामी पर्व ईद-उल-अज़हा (बकरीद) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध समीक्षा, ऑपरेशन कन्विक्शन की प्रगति, औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा, संगठित अपराध एवं माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, साइबर अपराध नियंत्रण तथा महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान निर्देश दिए गए कि सभी जनपदों में संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी, प्रभावी पुलिस गश्त, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि आगामी पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके। इसके साथ ही ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण पैरवी के माध्यम से दोषसिद्धि सुनिश्चित करने, महिला एवं साइबर अपराधों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करने तथा संगठित अपराधियों एवं माफियाओं के विरुद्ध कठोर एवं परिणामपरक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने एवं उनसे संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया। समीक्षा गोष्ठी में आकाश कुलहरि एवं हरीश चन्दर भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - किशोर मोहन गुप्ता
जिला - कानपुर नगर
राज्य - उत्तर प्रदेश

15
1118 views

Comment